फिरोजपुर में 2 मौतों सहित इतने लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, इस एरिया से ज्यादा केस आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 05:29 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना का प्रकोप बढ़ने लगा है। इस वायरस से जिले में आज 2 और मौतें हो गईं। मरने वालों में दो 50 वर्षीय महिलाएं हैं जो ब्लॉक फिरोजशाह और गुरुहरसहाय की रहने वाली थी। इन मौतों के साथ जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 181 तक पहुंच गया है। इसके साथ ही आज 127 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। 

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब जिले में 584 कोरोना संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है। आज आने वाले ज्यादा केस फिरोजपुर छावनी के अलग-अलग एरिया से संबंधित हैं। अब तक पूरे जिले में 6087 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, जिनमें से 5320 ठीक हो चुके हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal