जालंधर में फिर बढ़ी कोरोना पीड़ितों की संख्या, 100 से ज्यादा मरीज आए सामने

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 05:26 PM (IST)

जालंधर(रत्ता): जालंधर में कोरोना पॉजिटिव केसों में आज एक बार फिर से उछाल देखने को मिला। बुधवार को जालंधर जिले में कोरोना वायरस के 103 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को आज जालंधर से 103 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

बता दें कि गत दिनों जालंधर में कोरोना के बहुत ही कम केस देखने को मिले थे लेकिन अब फिर से कोरोना पॉजिटिव मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। आज के पॉजिटिव पाए गए मामलों में कुछ बाहरी राज्यों के केस भी शामिल हैं।

जानें जालंधर में कोरोना की स्थिति

कुल सैंपल- 293588
नेगेटिव आए- 261075
पॉजिटिव आए- 15303
डिस्चार्ज हुए- 14253
मौतें हुई- 473
एक्टिव केस- 577

Sunita sarangal