अब इस परीक्षा पर गहराया कोरोना संकट, अगले निर्देशों तक स्थगित

punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 11:33 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों के आई.ए.एस./पी.सी.एस. अधिकारियों और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा अगले हुक्मों तक स्थगित कर दी है। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक कोविड-19 महामारी के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सभी अधिकारी कोविड संबंधी ड्यूटियों पर तैनात हैं।

इसलिए सरकार ने 26 से 30 अप्रैल तक महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब सैक्टर-26 चंडीगढ़ में होने वाली आई.ए.एस./ पी.सी.एस. अधिकारी और अन्य अधिकारियों की विभागीय परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। प्रवक्ता ने कहा कि परीक्षा की अगली तारीख के बारे उम्मीदवारों को परीक्षा से कम से कम 7 दिन पहले सूचित कर दिया जाएगा। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Tania pathak