फिरोजपुर में रिकवरी की संख्या बढ़ी, लेकिन मौतों का सिलसिला जारी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 02, 2021 - 04:48 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है जबकि मौतों का सिलसिला बरकरार है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से जिले  में आज 7 और लोगों की मौत हो गई है, जिनमें चार महिलाएं और तीन पुरुष हैं। मृतक ब्लॉक फिरोजपुर अर्बन, फिरोजशाह, ब्लॉक ममदोट और ब्लॉक कस्सूआना के रहने वाले थे। जिनकी उम्र 35 वर्ष, 40 वर्ष, 50 वर्ष, 55 वर्ष, 58 वर्ष, 59 वर्ष और 75 वर्ष की थी।

जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 410 तक पहुंच गई है। आज जिले में 240 संक्रमित ठीक हुए हैं जबकि 116 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस समय जिले में 1341 संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 12945 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें से 11194 रिकवर हो चुके हैं।

इन एरिया में ज्यादा कोरोना के मरीज
इन दिनों हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फिरोजपुर शहर, डिफेंस कॉलोनी, दाना मंडी, ग्वालटोली, मल्लवाल रोड,  लाल कुर्ती, बस्ती निजामुद्दीन, गुरु रामदास नगर, बैंक कॉलोनी, गुरूहरसहाय, मुदकी, तलवंडी भाई आदि के कई लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal