कोरोना का कहर: लुधियाना में 5 मरीजों की मौत व इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Wednesday, Feb 02, 2022 - 08:44 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): महानगर में कोरोना के मामलों में निरंतर कमी आने से स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिले में पॉजिटिविटी दर 3.44 प्रतिशत हो गई है पिछले 24 घंटों में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई जबकि 228 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर एस.पी. सिंह ने बताया आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों में से 151 जिले के रहने वाले हैं जबकि 77 दूसरे जिलों आदि से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि जिन 5 मरीजों की मौत हुई हैं इनमें से 3 जिले के रहने वाले थे जिसमें से 68 वर्षीय मरीज नजदीक डिवीजन नंबर 3 सी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती था, जबकि 86 वर्षीय महिला नीम वाला चौक की रहने वाली थी व सी.एम.सी. अस्पताल में उपचाराधीन थी। इसी तरह एक 31 वर्षीय महिला महाराज नगर की रहने वाली थी और उपचार के लिए ओसवाल अस्पताल में भर्ती थी। शेष 2 मरीजों में एक होशियारपुर तथा एक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। 

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 108535 हो गई है इनमें से 103980 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 2230 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज 635 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया 305 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं इनमें से 172 जिले के रहने वाले हैं 20 मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इनमें से 7 जिले के रहने वाले हैं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 2325 रह गई है जिले के अलावा बाहरी जिलों व राज्यों के रहने वाले मरीजों में से 14343 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं जिनमें से 1112 मरीजों की मौत हो चुकी है। 133 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।

2 दिनों में एक हजार के करीब मरीजों को मिल सकती है छुट्टी
होम आइसोलेशन व अस्पताल में उपचाराधीन एक्टिव मरीजों में से एक हजार मरीजों को आगामी 2 दिनों में कोरोना मुक्त घोषित किया जा सकता है। यह जानकारी देते स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 450 से अधिक मरीजों का होम आइसोलेशन में प्रवास कल खत्म हो जाएगा जबकि 600 से अधिक मरीज परसों डिस्चार्ज हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर पॉजिटिव मरीजों की संख्या में और कमी आती है तो एक्टिव मरीजों की संख्या कम हो जाएगी उल्लेखनीय है कि 2325 मरीजों में से 2153 मैरिज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News