कोरोना का कहर: कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Jan 08, 2022 - 07:58 PM (IST)

कपूरथला (विपन): कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है और यह वायरस तेजी से लोगों को अपनी जकड़ में ले रहा है। जानकारी मिली है कि आज कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह व उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना टैस्ट किया गया। इसमें राणा गुरजीत व उनके परिवार के 10 मैंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी एस.एम.ओ कपूरथला डाक्टर संदीप धवन ने दी है। 

गौरतलब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के घर भी कोरोना की एंट्री हो गई है। चन्नी के घर के 3 मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सी.एम. चन्नी का भी कोविड टैस्ट किया गया और उनकी रिपोर्ट कोरोना नैगेटिव पाई गई है। पारिवारिक मैंबरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सी.एम. चन्नी ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini