फिरोजपुर में कोरोना का कहर, 4 मौतों सहित इतने नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 05:19 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): पिछले करीब 5 दिनों से जिला फिरोजपुर में कोरोना से हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है और कोरोना मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले में 4 और मौतें हो गई हैं जिसके साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 228 तक पहुंच गया है।

आज मरने वालों में फिरोजपुर अर्बन ब्लॉक की एक 62 वर्षीय महिला और 78 वर्षीय पुरुष तथा ब्लॉक ममदोट की 75 वर्ष की महिला और ब्लॉक गुरुहरसहाय का 57 वर्षीय पुरुष शामिल है। आज 80 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 157 मरीज ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 1168  मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। अब तक कुल 7899  लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें से 6503 ठीक हो चुके हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News