जालंधर में बेकाबू हो रहा कोरोना, जानें क्या हैं ताजा हालात

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 03:26 PM (IST)

जालंधर(रत्ता): जिले में पिछले कई महीनों से जारी कोरोना वायरस का कहर अभी भी रुकता नजर नहीं आ रहा। रविवार को भी 197 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई और 8 अन्य लोगों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के वक्ता डा. टी.पी. सिंह ने बताया कि विभाग को रविवार 233 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिनमें से कुछ दूसरे जिलों या राज्यों से संबंधित मिले। उन्होंने बताया कि जिले के पॉजिटिव आने वाले मरीजों में सी.आर.पी.एफ. और पुलिस के कर्मचारी और कुछ हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं। डा. सिंह ने बताया कि इसके साथ ही रविवार को 8 अन्य लोगों ने कोरोना से लड़ते दम तोड़ दिया।

जालंधर में कोरोना की स्थिति 
कुल सैंपल
- 141737
नेगेटिव आए- 125862
पॉजिटिव आए- 11350
डिस्चार्ज हुए- 8778
मौतें हुई- 316
एक्टिव केस -2256

Sunita sarangal