शिक्षा मंत्री के कोरोना Positive आने पर 60 से अधिक अधिकारियों में मची भगदड़, जानें वजह

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 12:43 PM (IST)

अमृतसर: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पंजाब के शिक्षा विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई है।

 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के एक दिन पहले मंत्री ने चंडीगढ़ पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मीटिंग हॉल में 60 से अधिक अधिकारियों से हाथ मिला कर स्वागत किया था। सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों के संपर्क में आए मंत्री के पॉजिटिव आने के बाद अब अधिकारियों को चिंता है कि कहीं वे भी कोरोना की चपेट में न आ जाएं।

Content Writer

Vatika