बड़ी ख़बर: कोरोना की चपेट में आए ''मिल्खा सिंह'' का फिर बिगड़ा स्वास्थ्य, PGI में हुए भर्ती

punjabkesari.in Friday, Jun 04, 2021 - 10:40 AM (IST)

चंडीगढ़: कोरोना की चपेट में आए फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया है। इसके बाद उन्हें पी.जी.आई. में भर्ती करवाया गया है। मिल्खा सिंह बीते दिन बुख़ार के चलते बेचैनी महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें कोविड अस्पताल के आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लैवल नीचे आ गया, लेकिन अभी फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। उनके बेटे गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने पिता की तंदरुस्ती के लिए दुआएं करने वालों का धन्यवाद किया है।

गौरतलब है कि मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव होने बाद घर में क्वारंटाइन थे। फिर 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी सेहत में सुधार हुआ तो अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई लेकिन वीरवार फिर स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें पी.जी.आई. भर्ती करवाया गया है। मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाख़िल है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News