सिविल अस्पताल से कोरोना Positive कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 12:44 PM (IST)

जालंधरः शहर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां से कोरोना पॉजिटिव कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार गांव मल्लिया का कैदी सुखबीर सिंह उर्फ साबी नशे के केस में सजा होने के बाद कपूरथला जेल में बंद था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पुलिस उसकी निगरानी में लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह NDPS एक्ट में 10 साल कैद की सजा काट रहा था। मौके पर थाना-4 की पुलिस ने तुरंत नकोदर पुलिस को सूचित किया गया और अलग-अलग पार्टियां बनाकर कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि 24 घंटे पहले ही जालंधर के सिविल अस्पताल में नवजात बच्चे की किडनैप होने की खबर आई थी । 

Vatika