कपूरथला में डॉक्टर और 2 पुलिस मुलाजिमों की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव

punjabkesari.in Sunday, May 10, 2020 - 04:54 PM (IST)

कपूरथला (विपन महाजन): कोरोना के बढ़ते कहर के बीच आज कपूरथला में तीन पॉजीटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से एक डॉक्टर और दो पुलिस मुलाजिम शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार जो डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव पाया गया वह जालंधर के किडनी अस्पताल में सेवाएं निभा रहा था। उक्त डॉक्टर कपूरथला के अमन नगर का रहने वाला है। 

इसके अलावा जो दो पुलिस मुलाजिम पॉजीटिव पाए गए हैं, पी.टी.यू. कैंप्स में रह रहे हैं। आज कपूरथला से मिले इन तीनों केसों के साथ कपूरथला जिले में अब कुल गिनती 27 हो गई है। वहीं डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन द्वारा कपूरथला के अमन नगर को सील कर दिया गया है। एस.एच.ओ. हरजिंदर सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ उक्त एरिये को सील करने के लिए पहुंचे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा उक्त कोरोना पीड़ितों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है।c

Mohit