चंडीगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, इतने मरीज आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2023 - 12:19 PM (IST)

चंडीगढ़ (पाल) : चंडीगढ़ में कोरोना अपने पैर तेजी से पसार रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शहर में गत दिन सोमवार को 17 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 10 पुरुष और 7 महिला मरीज हैं। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 170 पर पहुंच गई है। एक हफ्ते के औसत मामलों को देखें तो रोजाना 24 मामलों की पुष्टि हो रही है। साथ ही 15 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 

सोमवार को पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 5.15 फीसदी हो गया। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग भी बढ़ा दी है। 24 घंटे में 330 लोगों का टेस्ट किया गया है। सबसे ज्यादा 3 मरीजों की पुष्टि सेक्टर-36 से हुई है। सक्रिय मरीजों में 12 पी.जी.आई., एक जी.एम.सी.एच., 3 जी.एम.एस.एच. में दाखिल हैं। वहीं, पंचकूला में कोरोना वायरस के 32 मामले पॉजिटिव आए। मोहाली में 224 एक्टिव केस, 114 सैंपल लिए गए। मोहाली में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 224 पहुंच गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini