फिर से पनपने लगा कोरोना, जानें कितने मामले आए पाजीटिव

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 11:15 PM (IST)

लुधियाना (सहगल) : महानगर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों का सामने आना जारी है। आज तीन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिनमें से एक मरीज लापता बताया जाता है। पॉजिटिव मरीजों में एक 51 वर्षीय मरीज किचलू नगर का रहने वाला है जबकि एक 69 वर्षीय महिला चंडीगढ़ रोड की रहने वाली बताई जाती है। इसके अलावा 30 वर्षीय मरीज रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अभी तक लापता बताया जाता है। इससे पहले भी कई मरीज लापता हो चुके हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के मामलों की देखरेख के लिए पुख्ता इंतजाम करने चाहिए क्योंकि ना तो मरीजों की देखभाल सही ढंग से हो रही है और न ही सैंपल लेने के काम में तेजी लाई जा रही है। आज जिले के 175 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

Content Writer

Subhash Kapoor