Corona ने मचाया कोहराम, आज लुधियाना में एक मरीज की मौत सहित इतने केस पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 09:41 PM (IST)

लुधियाना (सहगल):  महानगर में कोरोना के चल रहे प्रकोप के कारण आज एक और मरीज की मृत्यु हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार 70 वर्षीय मृतक साहनेवाल क्षेत्र का रहने वाला और उपचार के लिए ओसवाल अस्पताल में भर्ती था। दूसरी ओर जिले में आज 65 पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें से 55 जिले के रहने वाले थे जबकि 10 मरीज दूसरे जिलों आदि से संबंधित थे।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि आज 72 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया है वर्तमान में एक टीम मरीजों की संख्या 236 रह गई है। इनमें से 224 मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे हैं जबकि 12 पॉजिटिव मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन है। जिले के अलावा बाहरी जिलो आदि के मरीजों की संख्या 15103 हो गई है। इनमें से 1135 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज सामने आए पॉजिटिव मरीजों के बाद पॉजिटिविटी दर 2.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News