Covid के नए वैरिएंट को लेकर Alert जारी, पंजाब में इतने मामले

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 09:12 AM (IST)

चंडीगढ़ (शर्मा): कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने से विश्वव्यापी प्रभाव के बाद भारत सरकार के साथ-साथ विभिन्न राज्य सरकारें भी सतर्क हो गई हैं तथा जरूरी एडवाइजरी जारी की जा रही है। 

पंजाब के मामले में भी मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की जानी थी लेकिन किन्हीं कारणों से उसे शुक्रवार तक टाल दिया गया। पंजाब में अभी स्थिति नियंत्रण में है और वीरवार को कोरोना पॉजिटिव के 3 ही मामले सामने आए। इनमें से एक अमृतसर व 2 संगरूर जिला से है। वीरवार को कोरोना के कुल 451 टैस्ट किए गए। 

हालांकि अभी  भी राज्य में 9 कोरोना पॉजिटिव मामले  दर्ज हैं। राहत की बात यह है कि इनमें से  कोई भी ऑक्सीजन सपोर्ट, क्रिटिकल केयर या वैंटीलेटर पर नहीं है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक के बाद नई एडवाइजरी जारी होने की उम्मीद है।

Content Writer

Vatika