कोरोना अपडेट: मोगा में 2 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Sep 20, 2021 - 05:21 PM (IST)

मोगा(संदीप शर्मा): कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आज मोगा के एक प्राइवेट स्कूल के 2 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। बीते दिनों एक विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद सेहत विभाग ने एक्शन लिया। स्कूल को 14 दिनों के लिए बंद करवा दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर अमरप्रीत कौर बाजवा ने इस बात की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि मोगा में आज 2 और कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है, जबकि एक रिकवर हुआ है। अब तक कुल 8681 लोगों की कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिनमें से 8444 अब तक रिकवर हो चुके है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से 233 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में 9 एक्टिव केस है।

 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News