कानूनगो को हुआ कोरोना, नहीं है कोई ट्रेवल हिस्ट्री

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 10:22 AM (IST)

लुधियाना: शहर के एक कानूनगो गुरमेल सिंह (58) की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। गुरमेल सिंह पायल का रहने वाल है पिछले कई दिनों से वह घर पर ही था। परिजनों के अनुसार 10 अप्रैल से उनकी तबीयत कुछ खराव चल रही थी जिसके चलते 14 अप्रैल को वह दयानंद अस्पताल में भर्ती हो गए।

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि गुरमेल सिंह की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। वह कई दिन घर पर रहे अब देखना यह है कि उन्हें घर पर कौन-कौन मिलने आया, उसके बाद जांच और सर्वेक्षण का काम शुरू किया जाएगा। देर शाम आई 52 सैंपलो की रिपोर्ट के बाद उक्त खुलासा हुआ है जिसमें 51 लोगों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है अब तक जिले में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। वही डी.सी. ने बताया कि अब तक 895 नमूने लिए गए हैं जिनमें से 757 नतीजे प्रास हो चके हैं जिनमें से 722 की रिपोर्ट नगेटिव पाई गई है जबकि 138 के नतीजे आने बाकी हैं। 22 नमूने रिजैक्ट हो चके हैं।

हॉटस्पॉट इलाकों का सर्वेक्षण जारी 
उन्होंने बताया कि हॉटस्पॉटक्षेत्रों का घर-घर सर्वेक्षण जारी है जिसके तहत गांव चौकीमानके 420 घरों के 2172 लोग, गांव गुडे के 475 घरों के 2202 लोगों की जांच हो चुकी हैं जिनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। इसी तरह शहर के अमरपरा मोहल्ले में भी 2867 लोगों की जांच की गई है जिनमें 4 व्यक्ति संदिग्ध पाए गए हैं। इनके सिविल अस्पताल द्वारा नमूने लिए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News