फाजिल्का जिले में 2 रोगियों ने दी कोरोना को मात, अब मात्र 4 एक्टिव केस

punjabkesari.in Sunday, Jun 14, 2020 - 06:39 PM (IST)

फाजिल्का (नागपाल,लीलाधर): फाजिल्का जिले में आज 2 और ने कोरोना को मात दे कर अस्पताल से अपने घर वापसी की है। जानकारी देते हुए फाजिल्का के सिविल सर्जन डा. चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि इन दोनों मामलों में एक 25 वर्षीय नौजवान और दूसरी महिला 65 साल की थी, जिनको आज सिविल अस्पताल जलालबाद के आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। यह लोग अब कुछ समय तक अपने घर एकांतवास में रहेंगे। 

उन्होंने बताया कि अब जिले में एक्टिव मामलों की संख्या सिर्फ 4 रह गई है। डा. कटारिया ने बताया कि अब तक 5765 नेगेटिव रिपोर्टे प्राप्त हुई हैं और अब 330 नमूनों की रिपोर्ट आनी बकाया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले, भीड़ वाली जगह जाने से गुरेज किया जाए और बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहने को प्राथमिकता दें।

Mohit