फिरोजपुर में कोरोना का तांडव जारी, एक ही दिन में 4 लोगों की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2020 - 01:41 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इस वायरस के साथ रोजमर्रा मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। जानकारी मुताबिक आज दोपहर 12.00 बजे तक कोरोना वायरस के साथ 4 लोगों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जिनमें से बसंत बिहार फिरोजपुर शहर के एक करीब 30 वर्षीय नौजवान, मोहल्ला गिराें वाला का एक करीब 50 वर्षीय पुरुष और भक्त नगर शहर की करीब 69 वर्षीय बुजुर्ग महिला, महेन्दर सिंह (70) शामिल है। फिरोजपुर शहर के कानून्नगो संतोख सिंह ने बताया कि 2 मृतकों का धार्मिक परंपरा के मुताबिक प्रशासनिक और सेहत कर्मचारियों की तरफ से अंतिम संस्कार कर दिया गया है, जबकि तीसरे मृतक की लाश लाई जा रही है।

Tania pathak