फाजिल्का जिले में आया 1 और कोरोना पॉजीटिव मरीज

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 06:03 PM (IST)

फाजिल्का (लीलाधर): कोरोना महामारी का दिनों दिन बढ रहा कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आज फाजिल्का शहर में कोरोना महामारी का एक और मरीज पाया गया है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन फाजिल्का डा. सी.एम कटारिया ने बताया कि आज एक 22 वर्ष की महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त महिला स्थानीय घास मंडी के नजदीक स्थित भारत मैडीकल के नजदीक रहने वाली है और इस की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

Mohit