नवांशहर में कोरोना के 11 नए पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Thursday, Aug 13, 2020 - 06:53 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): जिले में कोरोना के मरीजों की रफ्तार कम नहीं हो रही। वीरवार को जिले में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक बलाचौर का, एक महिला गांव करनाणा की, एक युवती राहो की, गांव गढी कानूगो के एक ही परिवार के पांच सदस्य, मजारा जट्टा का एक व्यक्ति, गांव कुलार की एक महिला पॉजिटिव पाई गई है।

सिविल सर्जन डा. राजिंदर प्रसाद भाटिया ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना पॉजिविट के 427 केस पाए गए है। जिनमें से 310 लोग ठीक हो चुके है। सात लोगो की कोरोना पॉजिटिव से मौत हुई है। 19153 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 220 लोगो की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। 44 लोगो को घरो में की क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोरोना पॉजिटिव के 117 एक्टिव केस है। आज कुल 146 लोगों के सैंपल लिए गए।

Mohit