बरनाला में 1286 मरीज ठीक होकर घरों को लौटे, 11 नए कोरोना के केस

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 05:29 PM (IST)

बरनाला (विवेक सिंधवानी, गोयल): जिला बरनाला में अब तक 28750 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जिन में से 1758 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं और 25944 केस नैगेटिव पाए गए हैं। 1048 मरीजों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। जिले में अब तक 1286 मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं। जबकि जिला बरनाला में कोरोना वायरस के 11 नए केस सामने आए हैं।

जानकारी देते सिविल सर्जन डा. गुरिंद्ररवीर सिंह ने बताया कि शहर बरनाला के अलग-अलग हिस्सों में से 4 केस, ब्लाक धनौला में से 2 केस जबकि ब्लाक महल कलां में से 0 और ब्लाक तपा में से 5 केस सामने आए हैं। अब तक जिला बरनाला में 1758 केस सामने आए हैं। जिस में से 5 मरीज ठीक होकर घरों को लौट गए हैं। 435 केस एक्टिव हैं। अब तक जिले में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News