फिरोजपुर में 145 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 87

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 05:52 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या आए दिन बढ़ रही है और इस वायरस से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ रहा है।

सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला फिरोजपुर में आज 145 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिरोजपुर के गांव सुबा कदीम मे आज करीब 70 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई है और इसके साथ ही जिला फिरोजपुर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 87 तक पहुंच गई है। 

जिला फिरोजपुर में अब तक 3425 लोग करोना की चपेट में आए थे जिनमें से 2412 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 926 करोना पीड़ित लोगों का इलाज चल रहा है। आज कानूनगो संतोख सिंह  के नेतृत्व में फिरोजपुर के प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा गांव सुबा कदीम में कोरोना से मरे व्यक्ति का धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News