जिला फिरोजपुर में कोरोना से दो और मौतें, 15 नए केस आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 08:10 PM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): जिले के दो ओर लोगों की कोरोना बीमारी से मौत होने के बाद मौतों का आंकड़ा 10 तक पहुंच गया है। सिविल सर्जन डा: जुगल किशोर ने बताया कि दोनों मृतक फिरोजपुर सिटी के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को जो रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, उनमें जिले के 15 ओर लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इन दोनों की हुई मौत
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार कोरोना पीढि़त 62 साल की महिला मंजू गोयल निवासी धवन कालोनी और बेदी कालोनी निवासी 63 साल के नरेश कुमार की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले जिले में 8 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

आज इन लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सोमनाथ भारत नगर
शिंदरपाल कौर बस्ती बोदियां गुरूहरसहाय
गुरदीप सिंह गांव सरूपेवाला गुरूहरसहाय
लखविन्द्र सिंह वार्ड 5 मक्खू
सुखदीप कौर वार्ड 5 मक्खू
गुरमीत कौर वार्ड 5 मक्खू
रिंकू वार्ड 4 मक्खू
गुरप्रीत सिंह रूरल सुल्तानपुर
निर्मल रानी गांव चुघे
रणजीत सिंह गांव डूमनीवाला
राजेश कुमार बीएसएफ
मान सिंह गांव खिलची कदीम
सुखविन्द्र सिंह चमरंग मंडी
जरनैल सिंह गली नंबर 3
सेवा सिंह न्यू कालोनी

कुल एक्टिव केस 351
सिविल सर्जन अनुसार अब तक जिले में कुल 656 कोरोना रोगी मिल चुके हैं जिनमें से 295 ईलाज के बाद ठीक हो गए हैं। कुल 10 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत हुई है। इस समय जिले में एक्टिव कोरोना रोगियों की संखया 351 है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News