पटियाला जिले में कोरोना का बड़ा धमाका, 248 मामले आए सामने

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 08:14 PM (IST)

पटियाला (इंद्रजीत): जिले में कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है और आज पटियाला जिले में 248 कोविड पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि जिले में प्राप्त 1100 के करीब रिपोर्ट्स में से 248 कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव केसों की सूचना सिविल सर्जन संगरूर, दो मोहाली, दो गुरुग्राम (नई दिल्ली), एक लुधियाना और एक चंडीगढ़ से प्राप्त हुई है। 

इसी तरह अब जिले में पॉजिटिव केसों की संख्या 2977 हो गई है। मिशन फतेह के तहत आज जिले के 85 और मरीज ठीक हो गए हैं। जिससे जिले में कोविड से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 1808 हो गई है। पॉजिटिव केसों में 54 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है, 1808 मरीज ठीक हो चुके हैं और जिले में इस वक्त एक्टिव केसों की संख्या 1115 है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News