लुधियाना में 25 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या 800 के पार

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 10:57 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): कोरोना वायरस के निरंतर बढ़ रहे प्रकोप के चलते आज 25 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 17 जिला लुधियाना जबकि बाकी अन्य जिलों से संबंधित है जिले में अब कोरोना पॉजीटिव मरीजों का आंकड़ा 807 तक पहुंच गया है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि बस्ती जोधवाल निवासी 71 वर्षीय महिला पॉजीटिव आई है। टैगोर नगर निवासी डी.एम.सी.एच की 28 वर्षीय महिला डाक्टर, सैंट्रल जेल में नियुक्त 48 वर्षीय महिला कर्मी पॉजीटिव पाए गए है। 

बाड़ेवाल निवासी 26 वर्षीय पुरूष, जमालपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, पासी नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, फील्डगंज निवासी 62 वर्षीय पुरुष, हिम्मत सिंह नगर निवासी 68 वर्षीय पुरुष, एस.पी.एस. अस्पताल का 32 वर्षीय पुरुष स्टाफ, 26 वर्षीय महिला स्टाफ नर्स व 47 वर्षीय पुरुष स्टाफ कोरोना पॉजीटिव आए है। वहीं दूसरी संगरूर निवासी 65 वर्षीय महिला, बरनाला निवासी 63 वर्षीय पुरूष, मोगा निवासी 69 वर्षीय पुरूष, अमृतसर निवासी 42 वर्षीय महिला, जालंधर निवासी 72 वर्षीय पुरूष, मलेरकोटला निवासी 65 वर्षीय पुरुष व जम्मू निवासी 42 वर्षीय पुरुष पॉजीटिव आए है। सिविल सर्जन डा. राजेश बग्गा ने बताया कि सोमवार को 693 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए।

245 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा
सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि कि आज स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच के उपरांत 245 लोगों को क्वारंटाइन में भेजा है जबकि 29 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अलग अलग अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि ठीक होने वाले लोगों का सिलसिला भी निरंतर जारी है।

831 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग
जिलाधीश वरिंदर शर्मा ने बताया कि अब तक कुल 32253 सैंपल गए हैं। जिनमें से 31422 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। जिनमें से 30428 परिणाम नैगेटिव रहे हैं जबकि 831 रिपोर्ट लंबित हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लुधियाना जिले से संबंधित 807 मामले पॉजीटिव पाए गए जबकि 194 मरीज अन्य जिलों से संबंधित थे। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से 19 मौतें लुधियाना जिले से संबंधित है और 23 अन्य जिलों से संबंधित है।

उन्होंने कहा कि अब 13607 व्यक्तियों को उनके घरों में भेज दिया गया है जबकि वर्तमान में 3017 व्यक्ति क्वारंटाइन में हैं और इन सैंपलों की संख्या सैकड़ों दैनिक में है। इसी तरह आज 693 संदिग्धों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। जिसके परिणाम जल्द ही मिलने की संभावना है।

Mohit