पठानकोट में विधायक सहित 25 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 04:32 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): पंजाब के अन्य जिलों की तरह पठानकोट में भी कोरोना वायरस की चपेट में आने वालों का आंकड़ा तेजी से बढऩा शुरू हो चुका है। यहां भी दिन-प्रतिदिन संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। आज शनिवार को फिर से पठानकोट में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन पठानकोट डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक पठानकोट अमित विज भी पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं पाए जाने के कारण उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। 

डॉक्टर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक अमित विज के परिवारिक सदस्य नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज अमृतसर से 317 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें से 25 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, तथा 292 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि इनमें से 22 लोग पठानकोट से संबंधित हैं तथा तीन अन्य जिलों से संबंधित हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News