मोहाली जिले में कोरोना के 297 नए मामले आए सामने, 257 हुए स्वस्थ

punjabkesari.in Saturday, Sep 12, 2020 - 09:38 PM (IST)

मोहाली (प्रदीप): जिले में आज कोविड-19 के 257 मरीज ठीक हुए हैं और 297 पॉजिटिव नए केस सामने आए हैं जबकि 2 मरीजों की मौत हो गई है। यह जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि आज आए नए केसों में मोहाली शहर और इसके आसपास के इलाके में से 114 केस, खरड़ और इसके आसपास के इलाके से 50, ब्लाक घड़ूआं और इसके आसपास के इलाके से 57 केस, ढकोली और इसके आसपास के इलाकों से 53 केस, डेराबस्सी और इसके आसपास के इलाके से 7 केस, बूथगढ़ और आसपास के इलाकों से 10 केस, लालड़ू और इसके आसपास के इलाकों से 1 केस, कुराली और इसके आसपास के इलाकोंसे 4 केस, बनूड़ और इसके आसपास के इलाकोंं से 1 केस शामिल हैं। 

सिविल सर्जन ने बताया कि आज 2 मरीजों की मौत हो गई है जिनमें से एक मरीज जीरकपुर से 67 वर्षीय व्यक्ति की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में और दूसरा मरीज डेराबस्सी से 53 वर्षीय महिला की ग्रेशीअन अस्पताल में मौत हो गई। जिले में अब तक दर्ज किए गए कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 6367 हो गई है, जिनमें से एक्टिव केसों की संख्या 2115 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 4124 है, जबकि अब तक कुल 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

Mohit