जिला गुरदासपुर में महिला डॉक्टर व 9 बैंक कर्मचारियों सहित 40 लोग कोरोना संक्रमित

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 06:06 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): बीते कुुछ दिनों से जिला गुरदासपुर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है तथा आज भी कोरोना ब्लास्ट ही माना जाएगा। आज भी जिला गुरदासपुर मे 40 लोगों की रिर्पोट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह से जिला गुरदासपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 918 हो गई जबकि इस महामारी से मरने वालों की संख्या 25 है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला गुरदासपुर में जो लोग आज पॉजिटिव पाए गए है उनमें सिविल अस्पताल की एक महिला डॉक्टर तथा एक बैंक के 9 कर्मचारी शामिल हैं। इनमें एक पांच वर्ष का लड़का तथा तीन वर्ष की लड़की भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार अन्य जो पॉजिटिव पाए गए है उनमें गुरदासपुर के 10 लोग शामिल हैं।

जिला गुरदासपुर मे अब तक 43199 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है तथा 12 लोगों के सैंपल रिजैक्ट पाए गए। जबकि 42023 लोगों की रिर्पोट नैगटिव आई है। जबकि 438 लोग इस महामारी पर जीत पाने में सफल हुए। अभी 409 लोगों की रिर्पोट का इंतजार किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News