पठानकोट में 47 लोग आए कोरोना पॉजिटिव, 2 की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 27, 2020 - 06:28 PM (IST)

पठानकोट (आदित्य): स्वास्थ्य विभाग पठानकोट द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पठानकोट में 47 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर ने बताया कि आज तक पठानकोट में कुल संक्रमित लोगों की संख्या 1071 हो चुकी है। जिसमें से कोरोना वायरस से मुक्त होकर अपने घरों को जाने वाले लोगों की संख्या 758 है। 

उन्होंने बताया कि आज दो लोगों की कोरोना वायरस के चलते मृत्यु हुई है। जिससे आज तक पठानकोट जिला में मरने वालों की कुल संख्या 23 हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज 35 लोगों को कोरोना वायरस के कोई लक्षण ना पाए जाने के कारण पंजाब सरकार की डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत उनके घरों को भेज दिया गया है। आज पॉजिटिव पाए गए 47 लोगों में 5 बच्चों की उम्र 1 वर्ष से 4 वर्ष तक की है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते आज पठानकोट एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 44 लोगों के कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं।

Mohit