कपूरथला में 51 लोग ठीक होकर लौटे घर, 49 निकले कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2020 - 10:34 PM (IST)

कपूरथला (महाजन): कोरोना वायरस फैलने के बाद पैदा हुए हालातों ने लोगों को भारी मुश्किलों में डाल दिया। आज अनलाॅक के 100 दिन बीत चुके है। लेकिन अभी भी कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढऩे के साथ-साथ मौत दर में भी वृद्धि होती जा रही है। इस अनलाॅक प्रक्रिया के दौरान भले ही सरकारों ने लोगों को कुछेक राहत दे दी है, लेकिन इसके बावजूद लोगों का घरों से बाहर निकलना बहुत बड़ी चुनौती बन चुका है। अब हालत ऐसे बन चुके है जिले में कोरोना संक्रमण ने तेजी पकड़ते हुए जहां मरीजों में बढ़ौतरी हुई है, वहीं मौत दर में भी काफी उछाल आ गया है। अब तक करीब 76 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को जिले के साथ संबंधित 49 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीज पाए गए है। जिनमें 22 वर्षीय युवक पुलिस लाइन कपूरथला, 50 वर्षीय पुरुष पुलिस लाइन कपूरथला, 50 वर्षीय पुरुष मोहल्ला लाहौरी गेट, 43 वर्षीय पुरुष सैदोभुलाणा (कपूरथला), 48 वर्षीय महिला लखनके पड्डा (कपूरथला), 46 वर्षीय पुरुष जगजीत पार्क (कपूरथला), 24 वर्षीय महिला आर.सी.एफ. कपूरथला, 51 वर्षीय पुरुष मोहल्ला शेरावाला गेट, 64 वर्षीय महिला माॅडल टाऊन कपूरथला, 64 वर्षीय पुरुष माॅडल टाऊन कपूरथला, 38 वर्षीय पुरुष माॅडल टाऊन कपूरथला, 80 वर्षीय पुरुष प्रीत नगर कपूरथला, 47 वर्षीय पुरुष आर.सी.एफ. कपूरथला, 32 वर्षीय पुरुष मस्जिद चौंक कपूरथला, 58 वर्षीय पुरुष भुलत्थ, 46 वर्षीय महिला मोहल्ला सीनपुरा, 32 वर्षीय पुरुष मोहब्बत नगर कपूरथला, 43 वर्षीय पुरुष केसरी बाग (शर्मा कालोनी), 47 वर्षीय महिला कांजली कपूरथला, 65 वर्षीय पुरुष संत नगर कपूरथला, 57वर्षीय महिला कपूरथला, 25 वर्षीय महिला गांव भरोआणा, 22 वर्षीय पुरुष गांव भरोआणा, 45 वर्षीरू महिला गांव भरोआणा, 75 वर्षीय पुरुष आर.सी.एफ. कपूरथला, 57 वर्षीय पुरुष अर्बन स्टेट कपूरथला, 31 वर्षीय सी.एच. कपूरथला, 50 वर्षीय पुरुष थाना सदर कपूरथला, 55 वर्षीय पुरुष रायपुर पीर बख्शवाला पाॅजिटिव पाए गए है। इसके अलावा अन्य 13 मरीज फगवाड़ा से संबंधित है।

सिविल सर्जन डा. जसमीत कौर बावा ने बताया कि मंगलवार को जिले में कोरोना के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और 51 मरीजों के ठीक होने के कारण उन्हें घर भेज दिया गया है, जोकि राहत भरी खबर है। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 1755 लोग संक्रमित हो चुके है, जिनमें से 1157 मरीज ठीक हो चुके है और एक्टिव मरीज 406 चल रहे है। मंगलवार को जिले में 502 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिनमें आर.सी.एफ. से 24, कपूरथला से 93, टिब्बा से 37, सुल्तानपुर लोधी से 4, फत्तूढींगा से 69, बेगोवाल से 23, भुलत्थ से 4, ढिलवां से 8, फगवाड़ा से 69, पांछटा से 42 व काला संघिया से 129 लोगों की सैंपलिंग की गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News