होशियारपुर में BSF के 43 जवानों सहित कुल 51 पॉजिटिव मामले आए सामने

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2020 - 05:36 PM (IST)

होशियारपुरः होशियारपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल के 43 जवानों सहित 51 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के अब तक 459 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है तथा इनमें से तेरह मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. जसबीर सिंह ने आज यहां बताया कि सीमा सुरक्षा बल के 43 जवान तथा आठ अन्य पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी रिपोर्ट आज मिली।

Mohit