फाजिल्का जिले में 32 लोगों ने दी कोरोना को मात, 56 नए केस आए सामने

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 10:16 PM (IST)

जलालाबाद (बंटी, बजाज): जिला फाजिल्का के साथ संबंधित अब तक 1218 पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। यह जानकारी देते डिप्टी कमिश्नर अरविन्द पाल सिंह संधू ने बताया कि अब तक जिले में 1760 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सिविल सर्जन डा. भूपिन्दर कौर ने बताया कि 32 लोगों ने कोरोना को मात दी है। इसके अलावा शनिवार को 56 केस पॉजिटिव आए हैं जिसमें से फाजिल्का जिले के साथ संबंधित 48 पॉजिटिव केस हैं। इस तरह जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1760 है। उन्होंने बताया कि अब तक 515 केस एक्टिव हो गए हैं और जिले में कुल मौतों की संख्या 27 हो गई है।

डी.सी. ने इस मौके पर जिला निवासियों से अपील की कि कोविड के लक्षण दिखाई देने पर या किसी कोविड पॉजिटिव के संपर्क में आने पर वह अपना टैस्ट जरूर करवाएं। उन्होंने यह भी अपील की कि लोग घर से बाहर जाने के समय मास्क जरूर पहनें। उन्होंने यह भी कहा कि पॉजिटिव आने पर यदि व्यक्ति को कोई गंभीर लक्षण न होने तो उसको घर में ही एकांतवास में रहने की छूट दी जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News