फिरोजपुर में कोरोना के 57 नए मामले, 3 की हुई मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 07, 2020 - 09:27 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): जिला फिरोजपुर में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ने लगी है। फिरोजपुर शहर में कोरोना से पीड़ित 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि आज जिले में इस वायरस से पीड़ित 57 और लोगों की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला फिरोजपुर प्रशासन से प्राप्त हुई सूचना के अनुसार आज एक करीब रिरवी कॉलोनी फिरोजपुर शहर की करीब 55 वर्षीय महिला, करीब 65 वर्ष की भगत सिंह कॉलोनी फिरोजपुर शहर की महिला और प्रताप कॉलोनी फिरोजपुर के 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है।

आज शाम तक फरीदकोट मेडिकल कॉलेज से प्राप्त हुई रिपोर्टों के अनुसार आज 57 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनको स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन कर दिया गया है। जिला फिरोजपुर में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। फिरोजपुर शहर के कानूनगो संतोरव सिंह और राकेश अग्रवाल और ने बताया के के डिप्टी कमिश्नर फिरोजपुर गुरपाल सिंह चाहल और एसडीएम अमित कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश अनुसार कोरोना से मरी महिला मरीज पुष्पा सेठी, जगदीश कुमार नरूला, तीसरी  महिला का स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सनी वार्ड अटेंडेंट और अजय कुमार सेवादार द्वारा पीपीई किट्टे पहनकर धार्मिक परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

Mohit