कपूरथला में पी.आर.टी.सी. व आर.सी.एफ. कर्मचारियों सहित 99 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 10:41 PM (IST)

फगवाड़ा/कपूरथला (जलोटा/महाजन): कोरोना का कहर आए दिन जिले में बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 4 लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 114 तक पहुंच चुका है, वहीं 99 नए कोरोना पाॅजिटिव पाए जाने के बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 784 तक पहुंच गया है। पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में 4 मरीज पी.आर.टी.सी. कपूरथला, 2 आर.सी.एफ., 2 रेल टैक से व 3 मरीज देवी तालाब क्षेत्र से संबंधित है। इसके अलावा पहले से उपचाराधीन चल रहे कोरोना मरीजों में 42 मरीजों के ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें घर भेज दिया गया।

कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत में 77 वर्षीय व्यक्ति माॅडल टाऊन कपूरथला व 77 वर्षी पुरुष निवासी गांव जयरामपुर, जोकि गत दिनों पाॅजिटिव पाए गए थे और अस्पताल में उपचाराधीन थे। लेकिन हालत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई। इसके अलावा अन्य 2 मरीज फगवाड़ा से संबंधित है। डा. कमल किशोर ने बताया कि आज स्थानीय भगतपुरा इलाके की रहने वाली 75 वर्षीय महिला व खेड़ा मस्जिद क्षेत्र से 62 वर्षीय महिला की कोविड-19 से संक्रमित होने पश्चात मौत हो गई है। दोनों मृतक महिलाओं के शवों का अंतिम संस्कार जारी हिदायतों की पालना करते हुए सरकारी अमले व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संबंधित मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में करवाया जाएगा।

कोरोना के कारण मरने वाले मरीजों का स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा अपनी निगरानी में सरकार की हिदायतों के अनुसार किया गया। इसके अलावा 99 पाॅजिटिव पाए गए मरीजों में कपूरथला सब डिवीजन से 45, फगवाड़ा सब डिवीजन से 12, सुल्तानपुर लोधी सब डिवीजन से 3 व भुलत्थ सब डिवीजन से 17 मरीज संबंधित है। इसके अलावा जालंधर से 5, एस.बी.एस. नगर से 2 व होशियारपुर से 1 मरीज सहित अन्य शामिल हैं।

डा. राजीव भगत ने बताया कि शुक्रवार को जिले में 552 लोगों की सैंपलिंग की गई, जिनमें आर.सी.एफ. से 28, माॅडर्न जेल कपूरथला से 71, कपूरथला से 74, काला संघिया से 78, सुल्तानपुर लोधी से 9, फत्तूढींगा से 51, टिब्बा से 8, भुलत्थ से 20, बेगोवाल से 44, ढिलवां से 76, पांछटा से 44 व फगवाड़ा से 49 लोगों की सैंपलिंग की गई। इसके अलावा उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के कारण 2649 लोग संक्रमित हो चुके है। जबकि 1578 मरीज ठीक हो चुके है और 784 मरीज एक्टिव चल रहे है।

फगवाड़ा में संक्रमित पाए गए लोग
डा. कमल किशोर ने बताया कि 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इनमें पॉश कॉलोनी गुरु हरगोबिन्द नगर से 1 महिला, पलाही गेट इलाके से 1 पुरूष, संतोखपुरा से 1 बच्चा, गुरु तेग बहादुर नगर टिब्बी फगवाड़ा से 1 महिला, अर्बन एस्टेट से 1 पुरूष, आनंद नगर से 1 पुरूष, न्यू विश्वकर्मा नगर से 1 पुरूष, गोबिन्दपुरा से 1 महिला, हदियाबाद से 1 पुरूष गांव घुमनां से 1 पुरूष, चाचोकी से 1 महिला, खोथड़ा रोड एस.बी.एस. नगर से 1 महिला शामिल है। सभी पीड़ितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आइसोलेट किया जा रहा है।

Mohit