3 मरीजों की पुष्टि होने के बाद जालंधर का सिविल अस्पताल करवाया खाली

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2020 - 05:43 PM (IST)

जालंधर (रत्ता): पंजाब में कोरोना वायरस के प्रकोप को बढ़ते देखकर लोगों को इससे बचाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसी तहत आज जालंधर के सिविल अस्पताल को पूरी तरह आईसोलेट कर दिया गया है और अस्पताल में दाखिल मरीजों को यहां के ई.एस.आई. अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

जालंधर के सिविल अस्पताल में सिर्फ एम.सी.एच. का ब्लाक ही रहेगा, जहां गर्भवती महिलाओं सहित अन्य कई औरतों का ईलाज किया जाएगा। गौरतलब है कि आज जालंधर के फिल्लौर से तीन मरीज कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।


 

Mohit