पंजाब में पुलिस प्रशासन पर फूटा कोरोना बम

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 10:19 PM (IST)

जालंधरः कोरोना वायरस की चपेट में अब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी आने लगे हैं। वीरवार को जालंधर देहाती के एस.एस.पी. नवजोत माहल सहित 4 एस.डी.एम. और 2 ए.डी.सी. कोरोना पॉजीटिव पाए गए। राज्य में कोरोना वायरस फैलने के शुरुआती दौर में लुधिाना में एक ए.सी.पी. अनिल कुमार कोहली और पायल के कानूगो गुरमेल को कोरोना वायरस की चपेट में आने से अपनी जान गंवानी पड़ी। सरकार के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी अपने आप को वायरस के शक से सेल्फ क्वारंटाइन तो कर रहे हैं लेकिन फिर भी वायरस की चपेट में आते जा रहे हैं। ऐसे ही कुछ मामले पंजाब में जिला जालंधर, लुधियाना और संगरूर से सामने आए हैं, जहां एस.एस.पी., एस.डी.एम. और ए.डी.सी. तक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

यह अधिकारी आए वायरस की चपेट में-
नवजोत माहल एस.एस.पी. देहाती (जालंधर)
एस.डी.एम. 
संजीव कुमार (शाहकोट, मनजीत सिंह (दिड़बा, संगरूर) मनकंवल सिंह (पायल, लुधियाना), संदीप सिंह (खन्ना) 
ए.डी.सी. 
अमरजीत सिंह बैंस (लुधियाना), नीरू कतियाल गुप्ता (जगराओं), जिला मंडी अफसर जसवीर कौर (लुधियाना)
 

Mohit