Coronavirus: मृतक बलदेव सिंह के एक बेटे की रिपोर्ट आई नैगेटिव

punjabkesari.in Sunday, Apr 05, 2020 - 08:56 AM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी): जिले के पहले कोविड-19 पीड़ित स्व. बलदेव सिंह के सिविल अस्पताल नवांशहर में उपचाराधीन पारिवारिक सदस्यों में एक फतेह सिंह (35) का टैस्ट नैगेटिव आया है।

जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विनय बबलानी ने बताया कि स्व. बाबा बलदेव सिंह के 6 पारिवारिक सदस्यों के दोबारा टैस्ट करवाए गए थे, जिनमें से एक का नैगेटिव और 2 के टैस्ट पॉजिटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 2 अन्य परिवारिक सदस्यों के सैंपल दोबारा लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक स्व. बलदेव सिंह सहित कुल 19 पॉजिटिव केस पाए गए हैं, जिनमें से एक के ठीक हो जाने से बड़ी राहत मिली है।

Edited By

Sunita sarangal