जालंधर निगम के बिल्डिंग विभाग ने सील की 5 दुकानें, इन्हें भी जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 15, 2025 - 10:11 AM (IST)

जालंधर (खुराना): नगर निगम के बिल्डिंग विभाग की टीम ने गत दिन वैस्ट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ठ के नेतृत्व में टीम ने घास मंडी श्मशानघाट के नजदीक 5 अवैध दुकानों को सील किया। दशमेश नगर में 5 अवैध दुकानों को नोटिस जारी किया गया। इसी टीम ने स्मार्ट एन्क्लेव (काला संघिया रोड) पर अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया।

seal shops

काला संघिया रोड पर ही चोपड़ा कॉलोनी में एक डीलर द्वारा बनाए गए डबल स्टोरी 3 रिहायशी यूनिटों का निर्माण कार्य रोका गया और नोटिस जारी किया गया। काला संघिया रोड पर राम शरणम आश्रम के नजदीक 2 डीलरों द्वारा बनाई गई और निर्माणाधीन 4 अवैध दुकानों को नोटिस दिया गया। एक दुकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे रोककर सामान जब्त किया गया और नोटिस जारी किया गया।

jalandhar shops seal

काला संघिया रोड पर कलेर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने नक्शे के विपरीत निर्माण पर नोटिस जारी कर कार्य रुकवाया गया। माता चिंतपूर्णी मंदिर, घई नगर के सामने अवैध निर्माण का काम रोका गया। काला संघिया रोड पर 3 अवैध रिहायशी यूनिटों और एक गोदाम को नोटिस जारी किया गया। नगर निगम की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

shops seal

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News