अपने हलके के विधायक के खिलाफ पार्षद ने खोला मोर्चा, FB पर लाइव हो लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Wednesday, Aug 18, 2021 - 04:44 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि)लुधियाना के थाना नंबर-7 में उस समय हंगामा हो गया जब एक कांग्रेस कौंसलर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया। इतना ही नहीं कांग्रेसी पार्षद ने पंजाब में गुंडागर्दी पर अपने हलके के विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-16 के कौंसलर उमेश शर्मा अपने हलके के विधायक के खिलाफ धक्केशाही का आरोप लगा रहे है। अपनी फेसबुक पर लाइव होकर उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ही केस दर्ज करने की कोशिश की जा रही है।

वह कई बार पुलिस थाने के चक्कर लगा चुके है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने एम.एल.ए. संजय तलवार को भी उन्होंने कहा कि आपके लोग उनके साथ बुरा व्यवहार कर रहे है। फिलहाल इस मामले में अभी पूरी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन अपनी सरकार के खिलाफ ही मोर्चा खोलकर बैठे इस पार्षद की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। 

इस मामले में एस.एच.ओ. सतबीर सिंह ने बताया कि आज नारायण डेयरी के नजदीक दो पक्षों में लड़ाई हो रही थी। ऐसे में जब उन्हें इस बात की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। जहां कई लोग भाग गए लेकिन पुलिस ने 3-4 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन इस मामले में पार्षद धरना क्यों लगा कर बैठे है उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News