कौंसलर गुरदीप का कत्ल और अमृतसर को दहलाने वाला मोस्ट वांटेड बदमाश गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 07:12 PM (IST)

अमृतसर(सुमित): पंजाब के मोस्ट वांटेड बदमाश अंग्रेज सिंह को अमृतसर पुलिस ने शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। पंजाब में बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले इस बदमाश पर कांग्रेसी कौंसलर और एक समाज सेवक बिल्ला के कत्ल और बैंक लूटने का आरोप था। इसके इलावा अंग्रेज सिंह पर अनेकों मामले दर्ज थे। पुलिस मुताबिक अंग्रेज सिंह एक बड़ा तस्कर था, जो बाद में बड़ा बदमाश बन गया और इसके तार हरियाणा और राजस्थान के बदमाशों के साथ भी जुड़ गए। पुलिस मुताबिक अंगेज ने ही कांग्रेस के सीनियर नेता गुरदीप पहलवान की गोलियां मार कर हत्या की थी। इसके इलावा अमृतसर के गुरू बाजार में अंग्रेज ने 4 करोड़ रुपए के सोने की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था। 

पुलिस ने एक विशेष ऑपरेशन दौरान अंग्रेज को गिरफ्तार किया है। बदमाश अंग्रेज सिंह के सम्बन्ध खतरनाक बदमाश और तस्कर जग्गू भगवानपुरिया के साथ हैं। अंग्रेज जग्गू भगवानपुरिया और शुभम के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस अनुसार अंग्रेज के गिरफ्तार होने से पंजाब में वारदातों पर लगाम लगेगी। पुलिस को आरोपी से तीन हथियार जिसमें 9 एम.एम. की पिस्तौल सहित बरामद हुए हैं। 

Vaneet