ज्वेलर्स की दुकान पर दंपति ने हद की पार, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 02:24 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद): गुरदासपुर के मेन बाजार में स्थित एक ज्यूलर की दुकान पर एक अज्ञात दम्पति महिला अंगूठियां खरीदने आया और 3 सोने की अंगूठियां चुराकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद सिटी पुलिस ने अज्ञात दम्पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में एएसआई रणबीर सिंह ने बताया कि अश्वनी कुमार पुत्र जनक राज निवासी राम शरण कॉलोनी गुरदासपुर ने बयान दिया कि उसकी मेन बाजार गुरदासपुर में ज्यूलरी की दुकान है। बीते दिन वह अपनी दुकान पर बैठा था तभी एक अज्ञात व्यक्ति व एक अज्ञात महिला दुकान पर आये और एक महिला की अंगूठी दिखाने को कहा तो उसने सोने की अंगूठियों वाला डिब्बा काउंटर पर रख दिया। जिसे एक अंगूठी पसंद आई और उन्होने बिल बनाने को कहा। जब वह बिल बनाने में व्यस्त था तो महिला ने 3 सोने की अंगूठी डिब्बे से निकाली और पीतल की अंगूठियां डिब्बे में रख दी और कहा कि वह बाजार से कुछ सामान लेकर आते हैं। परंतु जब काफी देर बाद भी यह दम्पति वापस नहीं लौटा तो अश्विनी कुमार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि उक्त आरोपी ने 3 अंगूठियां चोरी की हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News