मृतक DSP दिलप्रीत सिंह के भाई-भाभी को कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 11:55 AM (IST)

पंजाब डेस्क: मृतक डी.एस.पी. दिलप्रीत सिंह के भाई-भाभी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भाई हरप्रीत सिंह व भाभी सरबजीत कौर को कोर्ट ने सख्त फैसला सुनाया है। एडिशनल सेशन जज संदीप सिंह बाजवा की कोर्ट ने हरप्रीत सिंह, पत्नी सरबजीत कौर को 8 साल व 80 हजार रुपए जुर्माना और उनके एक साथी दलबारा सिंह को 11 साल की सख्त सजा के साथ 1 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। बता दें कि उक्त आरोपियों को ड्रग तस्करी के मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। 

यह भी पढ़ें : SOE स्कूलों में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अहम खबर, इस तक दिन तक करें आवेदन

मामला यह है कि एस.टी.एफ. लुधियाना इकाई  ने 2019 में महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उस समय इन आरोपियों हेरोइन, नकदी, 3 कारें,  20 मोबाइल व 10 विदेशी घड़िया मिली थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे देने के बदले में लोगों की उक्त चीजें अपने पास गिरवी रख लेते थे। जिक्रयोग्य है कि उस दौरान एस.टी.एफ. मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया या था। आपको बता दें कि डी.एस.पी. दिलप्रीत सिंह शेर गिल की 22 फरवरी को मलेरकोटला में जिम एक्साइज करते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। यह बताया जा रहा है कि डी.एस.पी. दिलप्रीत सिंह का अपने भाई-भाभी से बातचीत बंद थी। उन्होंने भाई-भाभी से नाता तोड़ लिया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

News Editor

Urmila