गोइंदवाल जेल मामला : अदालत ने जेल सुपरिटेंडेंट सहित 5 पुलिस कर्मियों को दी राहत
punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 05:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार के मामले में बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बीते दिन एफ.आई.आर. दर्ज कर गिरफ्तार किए गए जेल सुपरिटेंडेंट सहित 5 पुलिस कर्मियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने जेल सुपरिटेंडेंट सहित पुलिस कर्मियों को जमानत दे दी है।
आपको बता दें कि गोइंदवाल जेल में हुई गैंगवार के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़, एडिशनल जेल सुपरिटेंडेंट विजय कुमार, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार, ए.एस.आई. हरभजन सिंह और ए.एस.आई. गुरविंदर सिंह को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड की मांग की गई थी। इस मामले में अदालत द्वारा रिमांड की मांग को ठुकरा दिया है। अदालत ने उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई के दौरान कहा गया कि जो धाराएं उनके खिलाफ लगाई गई हैं वह जमानत योग्य है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here