CM चन्नी के भांजे को अदालत ने इतने दिनों के लिए रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 05:09 PM (IST)

जालंधर (राहुल काला): मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भुपिंदर हनी को अदालत ने 8 फरवरी तक एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ई. डी.) के रिमांड पर भेज दिया है। इस चार दिन के रिमांड दौरान ई.डी. जालंधर में ही हनी से पूछताछ करेगी। कोर्ट रूम के अंदर रिमांड को लेकर तकरीबन डेढ़ घंटा सुनवाई हुई। ई.डी. ने अदालत में पंद्रह दिनों के रिमांड की मांग की थी, जिसके बाद अदालत ने डिफेंस पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद रिमांड को 8 फरवरी तक रखा। तकरीबन 14 घंटों की हिरासत के बाद ई.डी. ने हनी को एडिशनल सेशन जज की अदालत में पेश किया था।

यह भी पढ़ें : भांजे की गिरफ्तारी के बाद घिरे मुख्यमंत्री चन्नी, ‘आप’ ने बोला हमला

गौरतलब है कि ई.डी. की तरफ से बीती रात 12.30 बजे के करीब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भांजे भुपिंदर सिंह हनी को गिरफ्तार कर लिया गया था। जालंधर सिविल अस्पताल से देर रात ई.डी. ने भुपिंदर का मैडीकल भी करवाया। बीते दिनों नाजायज माइनिंग के आरोप में लुधियाना, मोहाली और हरियाणा के पंचकुला में स्थित कंपलेक्सों में रेड की गई थी। इस दौरान भुपिंदर हनी के घर से 10 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद हुई थी, हालांकि इस संबंधी ई.डी. के किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash