पंजाब के इस कांग्रेसी पार्षद को Court ने सुनाई सजा, इतने साल रहेंगे जेल में

punjabkesari.in Thursday, Jan 12, 2023 - 03:56 PM (IST)

जालंधर:  जालंधर शहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे चले आ रहे एक केस को लेकर शहर के कांग्रेसी पार्षद को अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेसी पार्षद मनदीप जस्सल को अदालत के फैसले के बाद तुरन्त हिरासत में ले लिया है। 

गौरतलब है कि जौहल अस्पताल के डाक्टर बी.एस. जौहल ने पार्षद मनदीप जस्सल के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पार्षद पर मारपीट और मौके पर आई पुलिस के साथ भिड़ने के आरोप थे।  लंबे समय से चले आ रहे इस केस को लेकर आज अदालत ने पार्षद पर लगे आरोपों के आधार पर उन्हें सजा सुनाई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार ने उन्हें 5 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ अदालत ने पार्षद को जुर्मान भी लगाया जिसे न देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आपको यह भी बता दें इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केस चलाने से मना कर दिया था। इसी के तहत डी.सी. ने भी ट्रायल कोर्ट से केस वापस लेने के याचिका  दायर की थी जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini