अबोहर में दिल दहला देने वाला हादसा, पानी की डिग्गी से मिला भाई-बहन का श/व, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 02:09 PM (IST)
पंजाब डेस्क : अबोहर के गांव मौजगढ़ के बेहद दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार यहां पानी की डिग्गी से बच्चे और बच्ची का शव मिला है। बता दें कि उक्त बच्चे करीब 2 दिनों से लापता थे और अब उनका शव मिला है। मृतकों की पहचान सिद्धांत (6) और उसकी चचेरी बहन लवप्रीत (8) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद इलाके में मातम छा गया। इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
इस संबंध में जानकारी मिली है कि करीब 2 दिन पहले बच्चे खलते-खेलते अचानक लापता हो गए थे। वह काफी देर तक नहीं मिले जिसके बाद गांव वालों ने मिलकर उनकी तलाश की और देर रात एक फैक्ट्री के पास बनी पानी की डिग्गी से उनका शव मिला। पुलिस द्वारा मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

