शर्मनाक घटना : पंजाब के इस जिले में गायों की मौत, मालिक ने लगाए गंभीर आरोप

punjabkesari.in Saturday, Dec 03, 2022 - 04:09 PM (IST)

लुधियाना (महिंद्रू): लुधियाना में उस समय शर्मनाक घटना सामने आई जब 3 गायों की मौत हो गई। कुछ लोगों पर रंजिश के चलते गायों को जहर देने के आरोप लगे है। जानकारी के अनुसार यह मामला थाना जमालपुर के इलाके हुंदल चौक का है। मृतक गायों के मालिक मनोहर मसीह ने बताया कि रोज की तरह गत रात भी वह अपनी 4 गायों को बांध कर घर चला गया।   

जब सुबह वह गायों का दूध दोहने आया तो 3 गायें मरी पड़ी थीं और उनके मुंह से झाग निकल रही थी। मनोहर का आरोप है कि किसी ने उनकी गायों को जहर देकर मारा है। उसने कहा कि जिन लोगों ने यह काम किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही जो उसका जो नुक्सान हुआ है उसका हर्जाना भी आरोपियों को देना चाहिए। उसने कहा कि आज उसकी गायों को मारा गया है कल उसके साथ कुछ और भी किया जा सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kalash