हेरोइन तस्करी पर शिकंजा, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2026 - 03:47 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार) : जिला फिरोजपुर के अलग-अलग थानों की पुलिस ने 6 आरोपियों को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है । यह जानकारी देते हुए थाना सिटी फिरोजपुर की सब इंस्पेक्टर खुशविंदर कौर ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि गुलशन पुत्र कुलवंत नाम का आरोपी हेरोइन बेचने का धंधा करता है जो इस समय शहीद उधम सिंह चौक पर एक स्कूल के पास खड़ा हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है तो उनकी पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत बताई गई जगह पर छापामारी करते हुए नामजद आरोपी को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 3 ग्राम हैरोइन बरामद हुई ।

दूसरी और थाना फिरोजपुर कैंट के एएसआई भूपिंदर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए उनकी पुलिस पार्टी द्वारा फिरोजपुर कैंट में शमशान घाट रोड की ओर जाती सड़क पर आरोपी सोनू सिंह उर्फ नीलू को हेरोइन बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार करते हुए काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

वहीं थाना आरिफके के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा एक संदिग्ध युवक को शक के आधार पर काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 2.91 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम मनोज पुत्र रमेश कुमार बताया है ।

थाना कुलगढ़ी के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी द्वारा गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए फिरोजपुर हाईवे पर ओवर ब्रिज के नजदीक एक संदिग्ध युवक जगमीत सिंह उर्फ टीना को शक के आधार पर काबू करके उससे 3 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। थाना मकखू के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी साहिल पुत्र रजिंदर को 3 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है ।

थाना मल्लावाला के हेड कांस्टेबल अमरजीत सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान उनकी पुलिस पार्टी द्वारा आरोपी रणवीर उर्फ रिंकू को काबू करके उससे 4 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर थाना कैंट फिरोजपुर, थाना आरिफके, थाना कुलगढ़ी, थाना मकखू और थाना मल्लावाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपीयों से पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News